समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘एक ही संकल्प-एक ही नारा, सेवा ही है धर्म हमारा’ के संदेश के साथ किया गया। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके अनुभव और समाज के प्रति योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आलोक कुमार मेहता ने किया। समारोह में अतिथि रंजू देवी, विशिष्ट अतिथि कुंदन ज्योति समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और परिवार में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

IMG 20261002 WA0034

मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। परिवार और समाज का दायित्व है कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और अपनापन मिले। रंजू देवी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार की पहचान है। विशिष्ट अतिथि कुंदन ज्योति ने नई पीढ़ी से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से सीख लेने की अपील की। समारोह में उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सेवा का संकल्प लिया। सचिव राजेश्वर प्रसाद पाण्डेय, अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों, वरिष्ठ नागरिकों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150