Samastipur

समस्तीपुर SP आवास रोड में बाइक सवार वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए उच्चके

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार एक वृद्ध महिला से उच्चकों ने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी मीणा देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद उन्होंने नगर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि मीणा देवी अपने भाई विनीत कुमार के साथ बाइक से माधुरी चौक की ओर से काशीपुर की तरफ जा रही थीं।

इसी दौरान दो बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। बताया गया है कि एसपी आवास रोड में पार्क के समीप उच्चकों ने बाइक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई वारदात के बाद महिला और उसका भाई जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश पटेल गोलंबर होते मोहनपुर की ओर फरार हो गये। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC TRE-4 में खुशखबरी! फिर बढ़ीं रिक्तियां, अब 33396 पदों पर होगी बंपर बहाली

शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76…

2 घंटे ago

टीबी-मुक्त भारत अभियान की बैठक में जागरूकता और स्क्रीनिंग पर दिया गया जोर, DDC ने की टीबी-मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…

6 घंटे ago

शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर समस्तीपुर डीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, बूथों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

समस्तीपुर : दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला…

6 घंटे ago

छठ और दिवाली में घर आने की राह होगी आसान: मुंबई, पुणे और गुजरात के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट…

Festival Special Trains: त्योहारी सीजन (छठ और दिवाली) में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : बीच सड़क पर कीचड़ में पुलिस और युवक के बीच उठम-पटकी, वर्दी फाड़ी, बांधकर ले गयी पुलिस, वीडियो वायरल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…

1 दिन ago

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों के साथ हुई शांति समिति की बैठक

समस्तीपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन…

1 दिन ago