शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 में शिक्षकों के 932 पदों की बढ़ोतरी के बाद अब 76 और पद बढ़ाने का प्रस्ताव को सहमति दी है। ये रिक्तियां कृषि से जुड़ी हैं। इन अतिरिक्त पदों से टीआरई-4 में शिक्षकों के पदों की संख्या अब 33396 तक पहुंच जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने 29 सितंबर को टीआरई-4 की रिक्तियों में 932 पदों की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद पूर्व में घोषित 32388 पद बढ़कर 33320 हो गया था। अब शिक्षा विभाग के स्तर पर 76 और पदों से संबंधित आंकड़ा उपलब्ध हो गया है।
विभाग की ओर से इन पदों को भी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, टीआरई-4 के लिए आयोग ने पहले 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकाला था। बाद में शिक्षा विभाग से प्राप्त पूरक अधियाचना के आधार पर आयोग ने 932 अतिरिक्त पदों को शामिल भी किया। इनमें माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 9-10 के लिए 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के वर्ग 11-12 के लिए 439 पद शामिल थे।इसके साथ कुल रिक्तियां 33,320 हो गईं। अब शिक्षा विभाग को विभिन्न विषयों में 76 अतिरिक्त पदों का आंकड़ा प्राप्त हुआ है जिन्हें टीआरई-4 की रिक्तियों में शामिल कराने की प्रक्रिया चल रही है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास रोड में पार्क के समीप गुरुवार की…
समस्तीपुर : टीबी-मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने और जिले में टीबी उन्मूलन…
समस्तीपुर : दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला…
Festival Special Trains: त्योहारी सीजन (छठ और दिवाली) में यात्रियों की होने वाली भारी भीड़…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन…