समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के संयुक्त सहयोग से 07 से 11 अक्टूबर 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है.
जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 से 9 अक्टूबर के आसपास उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में स्थानीय स्तर पर गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं. इसके प्रभाव से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है. मौसम में आने वाले इस बदलाव से तापमान पर भी असर दिखेगा. इस दौरान उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वानुमान की अवधि में सुबह के समय हवा में सापेक्ष आर्द्रता (नमी) 75 से 85 प्रतिशत तक बनी रहेगी, जबकि दोपहर के समय यह घटकर 45 से 56 प्रतिशत के आसपास रह सकती है. इस दौरान मुख्यतः पूरबा हवाएं चलने का अनुमान है. क्षेत्र में पूर्वी दिशा से 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.
मौसम में संभावित बदलाव और बारिश के खतरे को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष रूप से निर्देश दिया है कि वे खेतों में कटी हुई फसलों अथवा तैयार उपज को भीगने से बचाने के लिए तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रखने का समुचित प्रबंध कर लें. साथ ही खेतों में जलजमाव न हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा गया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…
बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…
समस्तीपुर : नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की घटनाएं शहर और…
समस्तीपुर : ऑनलाइन भुगतान के बढ़ते चलन के बीच शहर में फर्जी यूपीआई पेमेंट के…
समस्तीपुर/पूसा : दुर्गा पूजा को लेकर पूसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित…
समस्तीपुर : 17 अगस्त, 2026 से पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने के बाद जमीन निबंधन…