Samastipur

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू हुआ। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्सव का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य, वक्तृता समेत विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन के मौके पर डीएम ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत, परंपरा और सामाजिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन जिले के प्रतिभाशाली युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने कहा कि कला मनोरंजन के साथ समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समस्तीपुर की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है। जिले में विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभाशाली युवा मौजूद हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। उत्सव के दौरान गायन और वादन में सुर-संगीत की प्रस्तुतियां, नृत्य में सांस्कृतिक विविधता की झलक और वक्तृता में प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति क्षमता देखने को मिली। प्रस्तुतियों को लेकर प्रतिभागियों और कला प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। कॉलेज परिसर में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य जिले की कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में एडीएम ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त गौतम कुमार, सदर एसडीओ राकेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम, मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन अनंत कुमार राय ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

1 घंटा ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सूखे नशे की लत के लिए चोरी का बढ़ता सिलसिला, कबाड़ में खप रहा चोरी का सामान

समस्तीपुर : नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की घटनाएं शहर और…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में फर्जी UPI पेमेंट के नाम पर ठगी बढ़ी, आधा दर्जन से अधिक मामले आए सामने

समस्तीपुर : ऑनलाइन भुगतान के बढ़ते चलन के बीच शहर में फर्जी यूपीआई पेमेंट के…

10 घंटे ago

DJ पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडाल में CCTV व अग्निशामक जरूरी; पूसा थाना पर आयोजित शांति समिति की बैठक में लिया गया फैसला

समस्तीपुर/पूसा : दुर्गा पूजा को लेकर पूसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पेपरलेस रजिस्ट्री में भू-माफियाओं और बिचौलियों की चांदी, जमीन रजिस्ट्री में हेराफेरी कर रूपये कमा रहे बिचौलिये

समस्तीपुर : 17 अगस्त, 2026 से पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने के बाद जमीन निबंधन…

12 घंटे ago