Samastipur

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने न्यायालय के वांछित पिता-पुत्र समेत चार को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने न्यायालय के वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितवारपुर निजामत निवासी मोहितलाल राय के पुत्र दिलीप राय, उसके पुत्र इंद्रजीत कुमार, शिवम कुमार और अनिल राय के रूप में हुई है। सभी आरोपित न्यायालय से वांछित बताए गए थे। गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बीच सड़क पर कीचड़ में पुलिस और युवक के बीच उठम-पटकी, वर्दी फाड़ी, बांधकर ले गयी पुलिस, वीडियो वायरल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक युवक को हिरासत में लेने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा समितियों के साथ हुई शांति समिति की बैठक

समस्तीपुर : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : आपसी रंजिश में युवक को गोली मारकर किया ज’ख्मी, दो राउंड हुई फायरिंग, युवक के बायें पैर में लगी एक गोली

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ के…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने दूध सेंटर संचालक पर पिस्टल तानकर की कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान; खोखा बरामद

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार…

6 घंटे ago

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

13 घंटे ago