Samastipur

दलसिंहसराय में बदमाशों ने दूध सेंटर संचालक पर पिस्टल तानकर की कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बची जान; खोखा बरामद

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्बईया हरलाल वार्ड संख्या-6 में बुधवार को बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सुधा डेयरी के दूध समिति सह चिलिंग सेंटर पर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सेंटर पर मौजूद महिला कर्मियों समेत अन्य कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, जहां से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। दूध सेंटर के संचालक अमित झा ने बताया कि घटना के समय वह पास के बथान में मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद जब वह बाहर निकले तो हथियारों से लैस कई बदमाश दिखाई दिए। बदमाशों ने उन्हें देखते ही पिस्टल तान दी। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन से चार बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी अचानक सेंटर के पास पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर तक इलाके में घूमने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इधर घटना के संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर पूर्व से विवाद होने की बात सामने आई है। इसी विवाद को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

8 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

10 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

21 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

22 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

1 दिन ago