बिहार में चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है. राजद (RJD) एमएलसी और बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. बताया जा रहा है कि सुनील सिंह से पूछताछ के दौरान लगभग 30 सवाल पूछे गए. सुनील सिंह से पूछताछ के अगले ही दिन ED ने उनके परिवार पर शिकंजा कस दिया. शुक्रवार को उनकी पत्नी वंदना सिंह और बेटे यशस्वी सिंह को पटना स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया गया.
जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि चना दाल की आपूर्ति के नाम पर सहकारी समितियों के खातों में जमा कराई गई रकम आखिर कहां गई? गुरुवार को सुनील सिंह से पूछताछ में मिले जवाबों और शुक्रवार को उनकी पत्नी-बेटे के बयानों का मिलान किया जा रहा है. खास तौर पर बैंक खातों में हुए लेन-देन और पैसों के मनी ट्रेल पर ED के अधिकारियों का फोकस है.
इस पूरे मामले की शुरुआत पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके की रहने वाली मेघा की शिकायत से हुई थी. ‘आशा एंटरप्राइजेज’ की प्रोपराइटर मेघा ने 1 जून 2025 को इस संबंध में FIR दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक, मेघा ने रियायती दर पर भारत चना दाल खरीदने के लिए जय माता दी कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष वंदना सिंह से संपर्क किया था. आरोप है कि दाल की आपूर्ति के लिए समिति के बैंक खाते में 23.65 लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन न तो दाल की डिलीवरी हुई और न ही रकम वापस की गई.
मामले में सुनील सिंह के बेटे यशस्वी सिंह का नाम भी सामने आया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि सारण फल सब्जी कृषक स्वावलंबी सेवा समिति लिमिटेड के अध्यक्ष यशस्वी सिंह ने भी भारत चना दाल की सप्लाई के नाम पर 3.71 लाख रुपये लिए, लेकिन सामान नहीं पहुंचाया. इस तरह दोनों समितियों के जरिए कुल 27.36 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप लगा है.
गर्दनीबाग पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपों को सही पाया था. जांच अधिकारी की रिपोर्ट में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलने की बात कही गई. इसके आधार पर पटना पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. अब इसी FIR और चार्जशीट के आधार पर ED ने PMLA के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे बढ़ाई है. फिलहाल ED की पूछताछ का केंद्र सहकारी समितियों के बैंक खाते, लेन-देन और पैसों का पूरा नेटवर्क है. आने वाले दिनों में इस जांच में और खुलासे होने की संभावना है.
बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए…
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है.…
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…
समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…