समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित महरी टोल, वार्ड संख्या 11 के भिंडी रोड में रविवार की रात चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाया। दुकान के एल्वेस्टर को तोड़कर अंदर घुसे बदमाश सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। चोरी की वारदात हरसिंगपुर टांरी निवासी सुरेंद्र साह की जनरल स्टोर में हुई। दुकानदार के अनुसार, चोर करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सामान और नकदी ले गए हैं। हालांकि, दुकान में रखे सामान का मिलान करने के बाद ही नुकसान की सही राशि स्पष्ट हो सकेगी।
सुरेंद्र साह ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उन्होंने रोज की तरह दुकान बंद की और घर चले गए। रात में किसी समय चोर दुकान के ऊपर लगे एल्वेस्टर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रखे सामान को खंगाला और जो सामान व नकदी हाथ लगी, उसे लेकर निकल गए।
सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ऊपर का एल्वेस्टर टूटा हुआ देखकर उन्हें संदेह हुआ। अंदर जाने पर दुकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
रिहायशी इलाके में स्थित दुकान में चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि सुनसान समय में दुकानों की निगरानी नहीं होने से चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस संबंध में सरायरंजन के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जनरल स्टोर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026…
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनावी घमासान तेज है. सबसे ज्यादा चर्चा पटना…
समस्तीपुर : जमशेदपुर के बहुचर्चित करीब 36 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड के जांच की…
समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…