Samastipur

पौधों के साथ पर्यावरण प्रहरी बने उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के छात्र, 200 से अधिक पौधों का रोपण

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के छात्राओं व स्थानीय अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ भारत सरकार के अंतर्गत चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान से जुड़ते हुए विद्यालय परिसर में 200 से अधिक पौधे लगाए गए। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय के नोडल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने की।

छात्रों ने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों और नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। बच्चों के उत्साह ने विद्यालय परिसर को हरियाली और पर्यावरण चेतना के संदेश से भर दिया। नोडल शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को केवल पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी का भाव पैदा करना भी जरूरी है।

इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आज लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में विद्यालय की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की पहचान बन सकें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार रजक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत छोटे-छोटे प्रयासों से होती है। विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम में डॉ. बेबी कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश दास, अवनीश कुमार, तरुण कुमार झा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस पहल ने यह संदेश दिया कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। 200 से अधिक पौधों का रोपण विद्यार्थियों के लिए प्रकृति से जुड़ने और उसे सुरक्षित रखने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में रोजाना सुबह-शाम सफाई का निर्देश, घर-घर से गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

23 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

24 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

1 दिन ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago