Samastipur

समस्तीपुर शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण समस्तीपुर। नगर आयुक्त गौतम कुमार ने अपने कार्यालय में नगर निगम के पदाधिकारियों, प्रभारी कर संग्रहकों, टैक्स दरोगा और स्पैरो एजेंसी के कर्मियों के साथ बैठक की। इस बैठक में नगर आयुक्त ने शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, मांस/मछली की बिक्री को व्यवस्थित करने, वाहन स्टैंड के समुचित उपयोग तथा शहर में कर वसूली को सुदृढ़ करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में नालों एवं सड़क मार्ग पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने तथा ठेला संचालकों को व्यवस्थित करने के लिए संबंधित कर संग्रहकों को ट्रैफिक वॉलंटियर्स के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। खुले में मांस/मछली की बिक्री को लेकर संबंधित दुकानदारों को नियमों की जानकारी देते हुए बिक्री को पर्दे से ढककर दुकान के अंदर करने के लिए प्रेरित करने तथा अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सड़क पर बांस, बल्लियों एवं प्लास्टिक शीट से किए गए अस्थायी शेड अविलम्ब हटाने के निदेश दिए गए। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन स्थित वाहन स्टैंड के समुचित उपयोग और ऑटो तथा ई-रिक्शा को निर्धारित स्टैंड में खड़ा कराने से संबंधित पदाधिकारियों को समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया। बैठक में नगर निगम से शहर में कर वसूली को बढ़ावा देने के लिए डोर-टू-डोर कर संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश सभी संबंधित कर्मियों को दिया गया। एलइडी डिस्प्ले बोर्ड, प्रचार वाहन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से कर भुगतान के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर में रोजाना सुबह-शाम सफाई का निर्देश, घर-घर से गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

19 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

20 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

21 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago