Samastipur

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। डीएम रोशन कुशवाहा की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में Service Level Benchmarking के माध्यम से WASH सेवाओं के वितरण को मजबूत करने पर मंथन किया गया। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, यूनिसेफ के पदाधिकारी व प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कार्यशाला में जिले में पेयजल एवं स्वच्छता सेवाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, सेवा वितरण की गुणवत्ता और आम लोगों तक सेवाओं की पहुंच की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाओं को बेहतर बनाने, कमियों की पहचान करने और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की जानकारी दी।

डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था जरूरी है। WASH सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित अनुश्रवण और सेवा स्तर का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में यूनिसेफ, PRIMOVE सहित संबंधित विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने Service Level Benchmarking की प्रक्रिया की जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सेवाओं का आकलन कर उन्हें मानकों के अनुरूप विकसित करने, आंकड़ा आधारित योजना बनाने और बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago