Samastipur

विद्यापतिनगर में NH-122 पर दो वाहनों में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-122 स्थित इमली ढाला, मऊ के समीप रविवार की शाम को एक अपाचे बाइक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव के वार्ड संख्या – 5 निवासी सीताराम राय के पुत्र मंजय कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर निवासी अनिल चौधरी को भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मंजय कुमार राय सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए विद्यापतिनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंजय कुमार राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय रेफर कर दिया। वहीं स्कूटी सवार शेरपुर गांव निवासी अनिल चौधरी का इलाज विद्यापतिनगर क्षेत्र स्थित एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

11 मिनट ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

14 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

15 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

15 घंटे ago