DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान की स्थिति को बेहतर बनाने को लेकर गुरुवार को मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने समस्तीपुर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों, लंबित कांडों और उनके अनुसंधान की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली गई।समीक्षा बैठक में हसनपुर, नगर, दलसिंहसराय और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों के लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। संबंधित थानाध्यक्षों के अलावा डीएसपी भी बैठक में उपस्थित थे।
डीआईजी ने सभी अधिकारियों से लंबित कांडों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के अनुसंधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी गंभीरता के साथ अनुसंधान पूरा करें और अपराध में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही मामलों में ठोस साक्ष्य जुटाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कांडों का निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं, खानपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर भी डीआईजी ने एसपी अरविंद प्रताप सिंह से बातचीत की।
उन्होंने संबंधित घटनाओं की पूरी जानकारी लेने के साथ अब तक पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। डीआईजी के इस दौरे को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौके पर एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह, ग्रामीण एसपी मुकुल कुमार रंजन, सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन, दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक समेत चारों थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…
समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी अब मंडल कारा में भी जोर…
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने मंगलवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम…
समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…