समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी अब मंडल कारा में भी जोर पकड़ने लगी है। जेल की चारदीवारी के भीतर इस बार 41 बंदी भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। इनमें 27 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। बंदियों को पर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल परिसर में स्थित छठ घाट को आकर्षक रूप देने की तैयारी चल रही है।
घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद केले के पेड़, फूल-मालाओं, रंगीन बल्ब, झालर और गुब्बारों से पूरे परिसर को सजाया जाएगा। प्रशासन की कोशिश है कि छठ के दौरान जेल में भी उत्सवी माहौल बने और व्रतियों को घर-परिवार से दूर रहने का एहसास कम हो। व्रतियों के लिए पूजा से जुड़ी हर जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा ने बताया कि महिला बंदियों को साड़ी, चूड़ी और लहठी दी जाएगी, जबकि पुरुष बंदियों के लिए धोती, गंजी और गमछे की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाले डाला, सूप, फल, पकवान और मिठाई भी उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला बंदियों के साथ रह रहे 5 बच्चों को भी नए कपड़े दिए जाएंगे। जेल अधीक्षक ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार छठ की व्यवस्था को और बेहतर तथा भव्य बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन और कारा प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि जेल में रहने वाले बंदी भी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ छठ पर्व मना सकें।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने मंगलवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम…
समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…
समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर विभिन्न मामलों…