Samastipur

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, भूमि विवादों का त्वरित निपटारा करने और नीलाम वादों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओ ने कहा कि विधि व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें।

लंबित मामलों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आपसी सामंजस्य के साथ कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए विवादों का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो। बैठक में नीलाम वादों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई।

एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस का समय पर तामिला कराने और लंबित नीलाम वादों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई होने से आम लोगों को राहत मिलेगी और राजस्व वसूली में भी तेजी आएगी। बैठक में सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने एसडीओ को दिए गए निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

1 घंटा ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…

2 घंटे ago