Samastipur

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने और उसके गले से सोने के आभूषण काटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर उसके पति और ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम आरोपित को थाने ले गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की पहचान रामपुर केशोपट्टी वार्ड-7 के स्व. मनोज कुमार सहनी के पुत्र नीरज उर्फ कलुआ (21) के रूप में की गई है।

पीड़िता शंभू राय की पत्नी रिंकु देवी (40) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 16 सितंबर की रात करीब एक बजे वह अपने पति के साथ घर के बरामदे में चौकी पर सो रही थीं। गर्मी के कारण घर का गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि युवक ने उनके गले में पहने सोने के दो जितिया और एक चकती को ब्लेड से काटने का प्रयास किया।

महिला के जागने और शोर मचाने पर आरोपित ने उनका मुंह दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर उनके पति जाग गए और आरोपित को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान युवक छत के रास्ते बाहर कूद गया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पोते ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपित को थाने ले गई।

पूर्व की घटनाओं का भी लगाया आरोप :

पीड़िता ने आवेदन में क्षेत्र में पूर्व में महिलाओं के गले से सोने के आभूषण काटने की घटनाओं का भी उल्लेख किया है। आवेदन के अनुसार, 20 अगस्त को बेबी देवी, 28 अगस्त को मंजू देवी और 4 सितंबर को शीला देवी के गले से सोने की चकती काटने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा करीब छह माह पूर्व आरोपित पर अपने चाचा के घर में चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित नीरज उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

43 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

1 घंटा ago

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

18 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

18 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

20 घंटे ago