Samastipur

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भुईधारा के रमन दास के पुत्र अमित कुमार और राजेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार, विगत तीन अगस्त को सोनवर्षा चौक मोहल्ला निवासी रविन्द्र कुमार झा के घर में चोरी की घटना हुई थी। आरोप है कि घर में घुसकर मोबाइल फोन, घड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल की। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आरोपितों की पहचान की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

42 मिनट ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

50 मिनट ago

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

18 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

18 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

20 घंटे ago