समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी का एक मोबाइल समेत दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि कारी पासवान के पुत्र अंशू कुमार ने घर से मोबाइल, पर्स और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मेधन महतो के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही उसने चोरी में शामिल दो अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150