समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही आकलन करने के उद्देश्य से बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर एवं खेल विभाग के संयुक्त आयोजन में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय ‘मशाल 2026’ प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला खेल भवन के सभागार में डीपीओ एसएसए के नेतृत्व में मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु खेल शिक्षकों और विद्यालय के छात्रों के बीच विभिन्न शारीरिक दक्षता गतिविधियों का मॉक ड्रिल कराया। मॉक ड्रिल के दौरान हाइट एवं वेट माप, वर्टिकल जंप, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बॉल थ्रो और 6×10 शटल रन जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षकों ने प्रत्येक परीक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली निर्धारित प्रक्रिया, माप लेने की तकनीक, प्रदर्शन दर्ज करने और परिणामों को सुरक्षित रखने की विधि को व्यावहारिक रूप से समझाया।प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि विद्यालय और प्रखंड स्तर पर बैटरी टेस्ट कराते समय किसी तरह की तकनीकी या प्रक्रियागत गलती नहीं हो। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि पहले बच्चों का पंजीकरण किया जाएगा और इसके बाद ‘मशाल पोर्टल’ पर बैटरी टेस्ट के परिणाम एवं संबंधित आंकड़े निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड किए जाएंगे। सही माप और सही आंकड़ों की प्रविष्टि को प्रतिभा पहचान की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।
स्टेट ट्रेनर राहुल, विघ्नेश, निखिल एवं मेंटर सुभीत कुमार सिंह ने मॉक ड्रिल के दौरान परीक्षण से जुड़े तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि बैटरी टेस्ट को केवल एक सामान्य शारीरिक परीक्षण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसके माध्यम से विद्यालयों में मौजूद संभावित खेल प्रतिभाओं को चिह्नित करने का अवसर मिलता है। इसलिए प्रत्येक परीक्षण में माप और परिणाम की शुद्धता जरूरी है।
प्रशिक्षण के दौरान सोनाली कुमारी, दिलखुश कुमार, धीरज, नवीन कुमार सुमन, अंकित यादव, रंजन गिरि, पुरुषोत्तम कुमार, दीपक कुमार, राजा कुमार, विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, विनय कुमार एवं रजनीश कुमार पांडेय सहित करीब 45 खेल शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया और बैटरी टेस्ट की तकनीकी प्रक्रिया को समझा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षित खेल शिक्षक अब विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर ‘मशाल 2026’ के तहत विद्यार्थियों का पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आंकड़ों का पोर्टल पर संधारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराएंगे। इससे विद्यालयों में बच्चों की खेल क्षमता का व्यवस्थित आकलन करने तथा उभरती प्रतिभाओं को आगे के अवसरों से जोड़ने की प्रक्रिया को गति मिलेगा।
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार की रात इलाज के दौरान महिला सिपाही…
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…