समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिवसीय नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 15 दिसंबर को 10 घंटे का विशेष ब्लॉक तथा 16 से 17 दिसंबर तक दो दिवसीय पोस्ट-एनआई कार्य निर्धारित किया गया है। आधारभूत संरचना विकास से जुड़े इस कार्य के कारण समस्तीपुर रेल मंडल से परिचालित एवं होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस चर्लापल्ली से 28 नवंबर, 5 दिसंबर, 8 दिसंबर एवं 12 दिसंबर को रद रहेगी।
ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से 1 दिसंबर, 8 दिसंबर, 11 दिसंबर एवं 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस तिरुपति से 7 दिसंबर एवं 14 दिसंबर को रद रहेगी। ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन से 10 दिसंबर एवं 17 दिसंबर को रद रहेगी।
ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस हैदराबाद से 10 दिसंबर को रद रहेगी। ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन से 13 दिसंबर को रद रहेगी।
झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले कार्य के कारण ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन 30 नवंबर, 6 दिसंबर तथा 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया तक ही किया जाएगा।
वहीं, ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 1 दिसंबर, 7 दिसंबर तथा 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया से ही चलेगी।
रेलवे के आधारभूत संरचना विकास कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में किए गए इन बदलावों से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय निर्धारित तिथियों की जानकारी पहले से लेने की सलाह दी गई है।
समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…
DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…
समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी अब मंडल कारा में भी जोर…
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने मंगलवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम…