मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की तैयारियों की DDC ने की समीक्षा, आदर्श विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने की। बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों, कार्ययोजना और निर्धारित गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों से उनके विभाग की कार्ययोजना, निर्धारित लक्ष्य और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान शिक्षा विभाग के डीपीओ एसएसए शुभम कसौधन, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता कुमारी, डीपीएम जीविका विक्रांत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों से अवगत कराया।

बैठक में 30 सितंबर को जिले के आदर्श विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने अधिकारियों को कार्यक्रमों का व्यवस्थित और सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप काम करें।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

कार्यक्रमों में गुणवत्ता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एडीएम ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, डीआरडीए निदेशक आशुतोष आनंद सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे। डीडीसी ने सभी निर्धारित कार्यक्रमों और गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150