समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने की। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, विधान परिषद सदस्य शशिधर झा, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमरन सिंह और कैप्टन कमलेश सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू, गुंजन सिंह, सौरव कुमार, कल्याणपुर पश्चिमी के मनोनीत मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मनीष कुमार शर्मा, राजीव रंजन, सरोज कुमार, मनीष कुमार, पिंकू कुमार, उदेश कुमार और राजीव कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस दौरान शैलेंद्र सिंह, नीरव कुमार, रंजीत कुशवाहा, राजा यादव, कौशिकेश कुमार, कुणाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष मधुमाला, श्याम पासवान, दीपक मंडल, प्रशांत कुमार, उमाशंकर कुमार, जिला प्रभारी संजय साह, माधव झा सहित रेडक्रॉस के नवीन कुमार, शिवम कुमार और हरिवंश कुमार मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…