समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

IMG 20260212 WA0118

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल तकनीकी सत्यापन कराया।

पुलिस के अनुसार, जांच में वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के पास सड़क के रूप में हुई। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रही पीड़िता प्रथमदृष्टया नाबालिग प्रतीत हो रही है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 दर्ज किया गया।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15depaid hero ad 20250215 123933 1 scaled

6 घंटे के भीतर चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई। सूचना मिलने के करीब 6 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

विकास कुमार, पिता- रामचंद्र शर्मा
राहुल कुमार, पिता- अरुण पासवान
रामबाबू सहनी, पिता- महेश्वर सहनी, तीनों ग्राम- जगतसिंहपुर
अवधेश पासवान, पिता- नेवालाल पासवान, ग्राम- बिजोलिया

IMG 20240904 WA0139

पीड़िता की पहचान उजागर नहीं करने की अपील

समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली किसी भी जानकारी, फोटो, वीडियो या कंटेंट को सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
पुलिस ने कहा है कि पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना अथवा उसकी मानसिक एवं सामाजिक क्षति पहुंचाने वाला कंटेंट साझा करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है।

FB ADD scaled

RJD ने साधा निशाना

राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने भी समस्तीपुर की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जमुई की घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर में ऐसी घटना सामने आ गई। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि इसे देखकर शर्म से सिर झुक जाता है। शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का भय नहीं रह गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी पूर्व कही गई बातों पर कायम रहने और इस्तीफा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ रही है और सरकार को ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

IMG 20260516 WA0116