Samastipur

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा उठा है। सांसद निधि से लगाई गई हाईमास्क लाइट से रात में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही परिसर में रोशनी बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है। बताते हैं कि श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति ने मंदिर परिसर में हाईमास्क लाइट लगाने के लिए सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से आग्रह किया था।

सांसद की पहल पर सांसद निधि से लाइट लगाई गई। इसके लिए न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज सहित सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार जताया। लाइट लगवाने में सहयोग के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को भी धन्यवाद दिया गया। न्यास समिति के सदस्यों ने कहा कि विद्यापतिधाम धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिहाज से उपयोगी है।

सांसद निधि से विद्यापतिनगर के राजाचौक पर भी हाईमास्क लाइट लगाई गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने स्विच ऑन कर लाइट का उद्घाटन किया। लाइट जलते ही राजाचौक और आसपास का इलाका रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यापतिधाम क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर परिसर में लाइट लगने से श्रद्धालुओं को रात में सुविधा मिलेगी। वहीं राजाचौक पर हाईमास्क लाइट से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने सांसद निधि से कराए गए इस कार्य का स्वागत किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

1 घंटा ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

2 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

4 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

4 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

8 घंटे ago