समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर निगम आयुक्त गौतम कुमार बुधवार की सुबह औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन चौक पहुंचकर सड़क किनारे अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।
स्टेशन चौक के आसपास कई दुकानदारों द्वारा दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखे जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जतायी। उन्होंने दुकानदारों को दुकान की सीमा के अंदर ही सामान रखने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शा (टोटो) को लेकर भी नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से टोटो खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त ने कहा कि निर्धारित दायरे से बाहर दुकान लगाने, सड़क पर अतिक्रमण करने या अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने और सड़क किनारे गंदगी नहीं फैलने देने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान स्टेशन चौक और आसपास के दुकानदारों में हलचल रही। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को व्यवस्थित रखने के लिए अतिक्रमण और सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…