Samastipur

साढ़े तीन वर्षों से फरार शराब मामले के आरोपी को पुलिस ने पटेल गोलंबर के पास से किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के एक मामले में करीब साढ़े तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शहर के पटेल गोलंबर के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती वार्ड-4 के स्व. लड्डू लाल साह के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार 7 फरवरी 2023 को खरीदाबाद मगरदही चूना भट्ठी के समीप एक बाइक से करीब 13 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी अभिमन्यु कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा, रोजगार और पलायन-मुक्त मिथिला के संकल्प के साथ डॉ. धर्मांश रंजन ने MLC प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन

होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर ने सोमवार…

7 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…

9 घंटे ago

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त संग्रहित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन सेवा संस्थान द्वारा संचालित सनातन रक्तदान समूह के तत्वावधान में रविवार को…

9 घंटे ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा आयोजित शिविर में 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सुजावलपुर स्थित एक्सपर्ट कोचिंग सेंटर परिसर में ग्रामीण रक्तदान…

10 घंटे ago

रोटी बैंक के बैनर तले छायागृह जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया रक्तदान

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर प्रखंड के देसरी उर्फ शाहजहांपुर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में रविवार…

10 घंटे ago