समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपर समाहर्ता, सभी डीसीएलआर और अंचल अधिकारियों समेत राजस्व विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में डीएम ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, सरकारी भूमि की सुरक्षा, भू-अभिलेखों के संधारण व अद्यतीकरण तथा लगान वसूली की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि राजस्व मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। आम लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी और कर्मी संवेदनशीलता के साथ काम करें। उन्होंने अंचल अधिकारियों को सरकारी भूमि की नियमित निगरानी करने और अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। भूमि विवाद के मामलों में संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा होगी। लापरवाही या अनावश्यक विलंब मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : केएसआर कॉलेज सरायरंजन को प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से बचाने और जिले…
समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी को थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ने वाली कांवरियों और श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के एक मामले में करीब साढ़े…
समस्तीपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत…
बिहार की राजनीति में अपने बयानों और अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले…