समस्तीपुर : सदर अस्पताल में बड़े दावों के साथ शुरू किए गए अत्याधुनिक आईसीयू की व्यवस्था उद्घाटन के महज दो सप्ताह बाद ही सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार की शाम आईसीयू में चार गंभीर मरीज भर्ती थे, लेकिन वहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं थे। पूरे आईसीयू की जिम्मेदारी केवल एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे नजर आई, जिससे मरीज के परिजन काफी परेशान रहे। इस दौरान, मरीज के परिजन इलाज और चिकित्सकीय सलाह के लिए इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन ड्यूटी पर कोई डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं मिले।
डॉक्टर के चेंबर में ताला लटका हुआ था और नर्सिंग स्टाफ भी आईसीयू से नदारद थे। ऐसे में गंभीर मरीज की देखभाल को लेकर परिजनों में चिंता और नाराजगी देखी गई। आईसीयू में फिलहाल दो एसिड अटैक में जख्मी सास-बहू, एक टीबी और एक लीवर इन्फेक्शन के गंभीर मरीज भर्ती है। गौरतलब है कि विगत 22 जुलाई को ही डीएम रोशन कुशवाहा ने सदर अस्पताल के आईसीयू का फीता काटकर उद्घाटन किया था।
उद्घाटन के दौरान दावा किया गया था कि गंभीर मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए रोस्टर बनाकर 24 घंटे अलग-अलग शिफ्टों में डाॅक्टर, नर्स व चतुर्थ वर्गीय कर्मी की तैनाती की गयी थी। इसके अलावे नोडल पदाधिकारी के रूप में डाॅ. सत्येंद्र कुमार की भी तैनाती हुई थी। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सामने आई यह स्थिति अस्पताल प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। मरीज के परिजनों का कहना है कि आईसीयू जैसी संवेदनशील इकाई में डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। उनका आरोप है कि समय पर डाॅक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीज की जान को खतरा हो सकता है।
मंगलवार को मैं छुट्टी पर था, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की 24 घंटे आईसीयू में पोस्टिंग की गयी है। अगर मंगलवार की शाम डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ आईसीयू से नदारद थे तो सिविल सर्जन से इसकी शिकायत की जाएगी।
– डॉ. सत्येंद्र कुमार, नोडल पदाधिकारी, आईसीयू, सदर अस्पताल समस्तीपुर
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…