Samastipur

सीने में तेज दर्द के बाद कोर्ट से भागने वाले कैदी की बिगड़ी तबीयत, DMCH रेफर; महिला पुलिस जवान पर हो सकती है कारवाई 

समस्तीपुर : कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए गए पाक्सो मामले के विचाराधीन कैदी रौशन कुमार उर्फ साजन की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे पहले मंगलवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने और हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।इसके बाद कैदी रौशन कुमार को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ कैदी को लेकर अविलंब डीएमसीएच रवाना हो गए। वहां उसका उपचार जारी है।

बता दें कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार पाक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में था। नियमित पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय लाए जाने के दौरान सोमवार को वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल से उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। फरारी के मामले में उसके खिलाफ कोर्ट के पेशकार प्रभात रंजन कर्ण के आवेदन पर अलग से प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

महिला सिपाही पर हो सकती है कारवाई :

कैदी को न्यायालय में पेशी के दौरान एक महिला सिपाही के अभिरक्षा में रखा गया था। जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जांच के डीएससी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। टीम के द्वारा जांच उपरांत रिपोर्ट एसपी कार्यालय को भेजी गयी है, संभवतः कार्य में लापरवाही के आरोप में उक्त महिला सिपाही पर कार्रवाई हो सकती है।

छत से गिरकर हुआ था जख्मी :

बताया गया है की कोर्ट से फरार होकर कैदी कल्याणपुर थाना के हसनपुर गांव स्थित अपने बुआ के घर पहुंचा है। परिजनों ने उसे खाना देकर एक कमरे में कैद कर दिया था। इस बीच उसे आशंका हुई की परिजन उसे पुलिस के हवाले कर देंगे तो वह घर का वेंटिलेशन को तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान वह मकान से गिरकर जख्मी हो गया। उसे नाक और सीने पर गहरी चोट लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बयान :

कोर्ट परिसर से फरार हुए विचाराधीन कैदी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसकी तबीयत खराब होने पर पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। फरारी के घटना की जांच कराई गई है और जांच रिपोर्ट भी आ गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

 

Avinash Roy

Recent Posts

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

2 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

4 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

22 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

22 घंटे ago