Samastipur

हथौड़ी थाना परिसर में हुई अनुमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग, SDPO ने अपराध व शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना परिसर में पहली बार अनुमंडल स्तरीय मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रोसड़ा के एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने की। इस बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पहली बार हथौड़ी थाना परिसर में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष एक साथ उपस्थित हुए और अपने अपने थाना क्षेत्रों में दर्ज कांडों, लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण की स्थिति तथा पुलिस कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इस आयोजन को क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने प्रत्येक थाना अध्यक्ष से उनके थाना क्षेत्र में घटित प्रमुख आपराधिक घटनाओं, लंबित कांडों की प्रगति, गिरफ्तारी की स्थिति, वारंट निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही कार्रवाई की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अपराधियों के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी। सभी थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

एसडीपीओ ने कहा कि शराबबंदी कानून को पूरी सख्ती से लागू कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शराब माफियाओं, तस्करों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाया जाए, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी थाना अध्यक्ष जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाए। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की सक्रियता ही अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करती है। इसलिए प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ निभाएं।

उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्ती, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, बैंक, बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करना होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, रोसड़ा थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लाल बाबू कुमार, हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम, सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा, हसनपुर थाना अध्यक्ष सुनील कांत, विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष राजकिशोर राय, लरझा थाना अध्यक्ष राजकुमार, हथौड़ी अपर थाना के पदाधिकारी मुखराम सिंह, नवीन तिवारी, मुकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, सुरेश साह, मुकेश कुमार सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। हथौड़ी थाना परिसर में पहली बार आयोजित इस अनुमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग को क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की नियमित समीक्षा बैठकों से पुलिसिंग में और अधिक मजबूती आएगी, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सीने में तेज दर्द के बाद कोर्ट से भागने वाले कैदी की बिगड़ी तबीयत, DMCH रेफर; महिला पुलिस जवान पर हो सकती है कारवाई 

समस्तीपुर : कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तार किए…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक निलंबित, निलंबन अवधि में BRC सिंघिया निर्धारित किया गया मुख्यालय

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में…

1 घंटा ago

DRM ऑफिस चौक से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ कई संदिग्ध हिरासत में, ट्रेन से खेप लेकर पहुंचे थे समस्तीपुर 

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार की…

2 घंटे ago

गैं’गरेप के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में था आक्रोश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की शाम 9वीं कक्षा…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में विशेष सोलर शिविर, 500 आवेदन का लक्ष्य; डीएम बोले- हर पात्र परिवार तक पहुंचे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी PA गिरफ्तार: जेल आईजी को फोनकर बोला- कैदी को दूसरे जेल शिफ्ट करो

केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का कथित फर्जी निजी…

5 घंटे ago