समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शहर के डीआरएम ऑफिस चौक के समीप छापेमारी कर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान चार से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, वहीं तस्करों के गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गये। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार का कहना है कि पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सभी ट्रेन से ब्राउन शुगर की खेप लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे। टीम को पहले से सूचना मिली थी कि इलाके में मादक पदार्थ की डिलीवरी होने वाली है। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से बरामद कार्टन और सूटकेस से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद होने की बात कही जा रही है।प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए लोगों का संबंध वैशाली जिले के जंदाहा और आसपास के क्षेत्रों से बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति कौन कर रहा था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…