पूसा स्थित मॉडल हाई स्कूल परिसर में प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य में अनियमितता ! सिर्फ चार पिलरों पर बन रहे है भवन के तीन कमरे

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल हाई स्कूल) परिसर में प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के निर्माणाधीन भवन के अर्द्धनिर्मित कमरों में कुल 4 पिलर दिये गये हैं। जो भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। इस संदर्भ में इनौस (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार ने भवन की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल हाई स्कूल) परिसर में प्रयोगशाला भवन निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। सिर्फ चार लोहे के पिलरों पर बन रहे है भवन के तीन कमरे#Samastipur #Pusa pic.twitter.com/nNnr2Sf2wk
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 24, 2026
रौशन कुमार की मानें तो पुराने भवन की रंगाई-पुताई कर उसे मॉडल स्कूल का दर्जा दिया जाना गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रर्याप्त नहीं है।उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तायुक्त भवन निर्माण कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन अर्द्धनिर्मित भवन में 3 कमरे बन रहे हैं। स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार इसमें एक-एक कमरे क्रमश: फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब के लिए बनाये जा रहे हैं।






