Samastipur

मोरदिवा में संत रविदास जयंती पर लगा शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

समस्तीपुर : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संत रविदास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान डीएम ने संत रविदास के जीवन और उनके समतामूलक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना ऐसे समाज का था, जहां जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो। प्रशासन इसी सोच के साथ समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।

शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व और आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों के सहायता पटल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, छात्रवृत्ति, भूमि संबंधी मामलों, स्वास्थ्य जांच और कृषि सामग्री से जुड़े आवेदन दिए। अधिकारियों के अनुसार कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का भरोसा दिया गया।

शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ, बीईओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।स्थानीय जनप्रतिनिधियों में प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष, प्रखंड उप प्रमुख और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंगलेश कुमार ने किया। अंत में बीडीओ ने अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

59 मिनट ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

2 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

2 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की 30,562 महिलाओं को मिली 30.56 करोड़ की राशि, समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर : समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में डाॅ. मनोज कुमार सिंह ने NCC कैंप में कैडेट्स को दिया CPR का प्रशिक्षण

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर परिसर में चल रहे NCC 12 बटालियन के प्रशिक्षण शिविर…

4 घंटे ago