Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज में डाॅ. मनोज कुमार सिंह ने NCC कैंप में कैडेट्स को दिया CPR का प्रशिक्षण

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर परिसर में चल रहे NCC 12 बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें जिले के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कैडेट्स को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान त्वरित सहायता और जीवन रक्षक CPR का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। डॉ. सिंह ने टीबी से बचाव और इसके समय पर इलाज के प्रति जागरूकता की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य भी बेहद महत्वपूर्ण है। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए सकारात्मक सोच के साथ संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और अच्छी पुस्तकों के अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। सत्र के दौरान कैडेट्स को आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता देने के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर कर्नल संदीप कोचर, ट्रेनिंग MCO केशरी नंदन सिंह, SM कुलदीप सिंह, विवेक कुमार और कृष्णा कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

28 सेकंड ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

35 मिनट ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

55 मिनट ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर की 30,562 महिलाओं को मिली 30.56 करोड़ की राशि, समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर : समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 घंटे ago

मोरदिवा में संत रविदास जयंती पर लगा शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

समस्तीपुर : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा…

3 घंटे ago