समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज के समीप शनिवार की दोपहर एक महिला से लाखों रुपये के जेवरात की झपट्टा मारकर छीने जाने का मामला सामने आया है। घटना को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने टोटो से जा रही महिला के साथ अंजाम दिया है।
वारदात की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़िता की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मंजय राय की पत्नी आभा देवी के रूप में हुई है। महिला द्वारा थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि वह अपने मायके बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चक्की गोपालपुर से टोटो से अपने ससुराल जलालपुर लौट रही थीं।
इसी दौरान बलुआही आईटीआई कॉलेज के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से जेवरात छीन लिए। घटना के बाद सभी बदमाश तेज गति से एनएच-122बी की ओर फरार हो गया। महिला ने आवेदन में बताया है कि बदमाश उनके गले से दो जितिया, एक ढोलना और एक मंगलसूत्र छीन लिया है। झपट्टा मारने के दौरान उनके गले में गंभीर चोट भी आई है। वह गिरकर जख्मी भी हो गयी हैं। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि महिला के गले से जेवरात की छिनतई की घटना हुई है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…
बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…
समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…
समस्तीपुर : शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में श्रावणी मास की पहली सोमवारी को…
बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…
बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…