Samastipur

समस्तीपुर की 30,562 महिलाओं को मिली 30.56 करोड़ की राशि, समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर : समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की महिला लाभुकों के खातों में राशि का अंतरण किया। इस दौरान जीविका निधि के माध्यम से महिला लाभुकों को ऋण भी वितरित किया गया।

समस्तीपुर जिले में अभियान के तहत गुरुवार को 30,562 परिवारों को कुल 30 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की द्वितीय किस्त के तहत 2,081 परिवारों को 4 करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा जीविका निधि के माध्यम से 476 लाभुकों को कुल 3 करोड़ 57 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।

जिले में अब तक मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कुल 7,45,376 महिलाओं को राशि का अंतरण किया जा चुका है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। आकलन के आधार पर आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का भी प्रावधान है। इच्छित रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है।

योजना के तहत लाभुक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर रोजगार के चयन और उसे शुरू करने में सहयोग दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहर तक हाट-बाजार विकसित करने की भी योजना है। कार्यक्रम में जिला सभागार में 50 से अधिक जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, जीविका के डीपीएम बिक्रांत शंकर सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी और जीविका से जुड़ी लाभुक महिलाएं मौजूद रहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

59 मिनट ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

2 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

2 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

2 घंटे ago

मोरदिवा में संत रविदास जयंती पर लगा शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

समस्तीपुर : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में डाॅ. मनोज कुमार सिंह ने NCC कैंप में कैडेट्स को दिया CPR का प्रशिक्षण

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर परिसर में चल रहे NCC 12 बटालियन के प्रशिक्षण शिविर…

4 घंटे ago