मॉडल स्कूलों की राज्यस्तरीय समीक्षा, समस्तीपुर डीएम ने दिए बेहतर शैक्षणिक माहौल के निर्देश
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री आवास से सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) विद्यालयों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से डीएम रोशन कुशवाहा ने बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और मॉडल स्कूल की छात्राएं भी शामिल हुईं। वीसी के माध्यम से मॉडल स्कूलों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान छात्राओं ने भी संवाद में हिस्सा लेकर विद्यालय में पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अपनी बातें साझा की।
डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित व प्रभावी पठन-पाठन के साथ स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल, प्रयोगशाला, शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए संसाधनों की उपलब्धता और अनुकूल शैक्षणिक माहौल दोनों जरूरी हैं। अधिकारियों को स्कूलों की समस्याओं का नियमित अनुश्रवण कर उनका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया।
मॉडल स्कूलों की राज्यस्तरीय समीक्षा, समस्तीपुर डीएम ने दिए बेहतर शैक्षणिक माहौल के निर्देश
वीसी के माध्यम से छात्राओं ने भी विद्यालय की सुविधाओं और पढ़ाई को लेकर रखी अपनी बात
शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत संरचना की हुई समीक्षा
स्कूलों की समस्याओं का नियमित अनुश्रवण कर त्वरित… pic.twitter.com/kepfDoIeAV
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 24, 2026


