Samastipur

समस्तीपुर का आर्यन अमित बना CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट, आर्यन को UPSC में AIR-193

समस्तीपुर : यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट ऑफिसर भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की सफलता की कहानियां सामने आने लगी हैं. इन्हीं में एक कहानी है आर्यन अमित की, जिन्होंने UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा को रैंक 193 से क्रैक किया है. आर्यन अमित समस्तीपुर जिले के बाबूपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता बलराम सिंह किसान हैं. साधारण पारिवार से आने वाले आर्यन ने आरएनएआर कॉलेज, समस्तीपुर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और सिविल सर्विसेज को अपना लक्ष्य बनाया.

आर्यन की तैयारी का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. UPSC Civil Services परीक्षा में वह General Studies के Prelims पेपर को तो क्वालिफाई कर लेते थे, लेकिन CSAT बार-बार उनकी राह में दीवार बनकर खड़ा हो जाता था. राज्य सेवा परीक्षाओं में भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. दो BPSC Mains और इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी मंजिल हाथ से निकलती रही.

आर्यन के लिए सबसे दर्दनाक मौकों में से एक 70वीं BPSC परीक्षा का परिणाम था. वह इंटरव्यू में 120 में 87 अंक हासिल करने के बावजूद फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना सके. महज 3 अंकों के अंतर ने उनका सपना फिर कुछ समय के लिए रोक दिया. पांच साल की लगातार मेहनत के बाद ऐसी नजदीकी हार किसी को भी अंदर से हिला सकती थी.

CAPF देने का मन भी नहीं था

लगातार असफलताओं के बीच आर्यन का मन UPSC CAPF परीक्षा देने का भी नहीं था. उन्हें लग रहा था कि शायद अब किसी और रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए. इसी दौरान उनके करीबी दोस्त प्रीतम ने उन्हें CAPF परीक्षा देने के लिए लगातार प्रेरित किया. आर्यन ने आखिरकार परीक्षा दी और यही फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया.

आर्यन ने CAPF की लिखित और शारीरिक परीक्षा दोनों में सफलता हासिल कर ली. इसके बाद Personality Test की बारी थी. लेकिन इंटरव्यू से पहले उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. UPSC इंटरव्यू से करीब 10 दिन पहले वह पटना में 71वीं BPSC Mains परीक्षा दे रहे थे. इसी बीच उनकी नानी शुशीला देवी का निधन हो गया.

दादी के निधन का गम और इंटरव्यू की तैयारी

परिवार में दुख का माहौल था और दूसरी तरफ UPSC Personality Test सिर पर था. आर्यन के पास इंटरव्यू की तैयारी के लिए लगभग कोई समय नहीं बचा. ऐसे मुश्किल हालात में वह बोर्ड के सामने पहुंचे. उनके पास किताबों से तैयारी करने का वक्त भले नहीं था, लेकिन वर्षों के संघर्ष से मिली समझ, अनुभव और आत्मविश्वास जरूर था. उन्होंने ईमानदारी और अपने अनुभवों के आधार पर इंटरव्यू का सामना किया. आखिरकार जब UPSC CAPF 2025 का परिणाम आया तो आर्यन अमित ने AIR 193 हासिल कर इतिहास रच दिया. उनका चयन Assistant Commandant के पद के लिए हुआ. आर्यन के लिए यह सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि पांच साल तक लगातार मिलती असफलताओं के बावजूद खुद पर भरोसा बनाए रखने की कहानी है.

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में स्कॉर्पियो से 28 कार्टून में लदी 242 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर हुआ फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ में पुलिस ने गुप्त सूचना…

16 मिनट ago

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…

7 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

19 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

19 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

19 घंटे ago