Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्री का सामान लेकर भागने की कोशिश कर रहा बाइक सवार युवक गिरफ्तार, मगरदही घाट पर जाम में फंसने के दौरान धराया

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन से मथुरापुर घाट जाने के दौरान एक युवक का सामान लेकर भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के राममठ गांव निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बिथान थाना क्षेत्र के बड़डीहा निवासी किशन कुमार दिल्ली से ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचा था। स्टेशन से मथुरापुर घाट जाने के लिए उन्होंने रिक्शा चालकों से किराया पूछा। किराया अधिक बताए जाने पर उन्होंने रिक्शा से जाने का निर्णय नहीं लिया। इसी दौरान आदर्श कुमार ने बाइक से उन्हें मथुरापुर घाट पहुंचाने की बात कही।

किशन उसके झांसे में आकर बाइक पर बैठ गए और अपना सामान भी बाइक पर रख दिया। मगरदही घाट के पास पहुंचने पर आदर्श ने किशन को बाइक से उतरने के लिए कहा। जैसे ही किशन बाइक से उतरने लगा, आरोपित सामान लेकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। किशन ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की।

इसी दौरान गंडक पुल पर जाम के कारण बाइक फंस गई, जिससे किशन को आरोपित को पकड़ने का मौका मिल गया। पकड़ने के दौरान किशन सड़क पर घिसटकर घायल भी हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और आदर्श को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घायल किशन को इलाज के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में बैंक मैनेजर को साइबर फ्रॉड ने ग्राहक बनकर 14.94 लाख का लगाया चूना, वाट्सएप पर फर्जी वाउचर भेजकर दो खातों में कराई रकम ट्रांसफर

समस्तीपुर : साइबर फ्रॉडो ने ग्राहक की पहचान का दुरुपयोग कर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के…

35 मिनट ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

54 मिनट ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

1 घंटा ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

1 घंटा ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

1 घंटा ago

मथुरापुर थानाध्यक्ष को हटाकर SP ने अनुसंधानकर्ता के रूप में भेजा रोसड़ा, धनंजय को मिली थानेदारी

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार को थानेदारी के पद…

4 घंटे ago