Samastipur

शिवाजीनगर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर रविवार को हर घर तिरंगा अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। डीएम के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान का नेतृत्व सीडीपीओ निभा कुमारी ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों एवं सेविका सहायिकाओं ने तिरंगा के प्रति सम्मान और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश दिया।

हर घर तिरंगा अभियान नौ अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को अभियान की शुरुआत तिरंगा सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ की गई। सेविका सहायिका एवं बच्चों ने लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।

सीडीपीओ निभा कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और आम लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभियान को गांव गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के दौरान बच्चों के बीच तिरंगा, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता दिवस से संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। वहीं सेविका सहायिका ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों से बच्चों में भी देश और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के समापन पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस पर समस्तीपुर से दिल्ली जाने वाले पार्सल पर रेलवे की रोक, 11 से 14 अगस्त तक बुकिंग बंद

समस्तीपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग…

56 सेकंड ago

ड्यूटी पर तैनात था सिपाही, समस्तीपुर से 250 KM दूर से पहुंची प्रेमिका, बोली- धोखा नहीं देने दूंगी, पुलिस को करानी पड़ी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंची एक युवती ने अपने…

6 मिनट ago

BPSC अध्यापक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, राजन कुमार बने शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में रविवार को बीपीएससी…

25 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के 18 केन्द्रों पर स्नातक की परीक्षा आज से, दो पालियों में होगी आयोजित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगीभूत व अन्य कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर…

32 मिनट ago

समय खत्म ! समस्तीपुर जिले में अब भी 23% स्कूली बच्चों का नहीं बन पाया अपार

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने पिछले 31 जुलाई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में…

35 मिनट ago

रोसड़ा में 13.81 KM डबल बाईपास सड़क का हुआ शिलान्यास, जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में रखी गयी आधारशिला

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर को लंबे समय से जाम की समस्या से निजात दिलाने की…

39 मिनट ago