Samastipur

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लूटा गया सिल्वर रंग का 5जी मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई 2026 की रात अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ढाला गुमटी से लगभग 800 मीटर आगे चौराहे पर राहगीर अंजार आलम से काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मोबाइल लूट लिया था. पीड़ित के आवेदन पर अंगारघाट थाना कांड संख्या-75/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भगवानपुर चकशेखू वार्ड-14 निवासी संतोष कुमार उर्फ प्लसर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. छापेमारी टीम में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, अनुसंधानकर्ता धीरेन्द्र सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

9 घंटे ago