Bihar

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 63344 के स्टेशन पहुंचते ही उसके इंजन और उससे सटी एक बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इंजन और बोगी से धुआं व आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई।

घटना तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों ने आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा तो ट्रेन में भगदड़ मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे उतर गए। हालांकि रेलकर्मियों, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना मिलने पर करीब चार बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर रेलमंडल के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। रेलवे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। इंजन और बोगी को हुए नुकसान का आकलन भी तकनीकी जांच के बाद किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

9 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

14 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

15 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

15 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

21 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

23 घंटे ago