Samastipur

राजस्व मामलों के निपटारे में देरी बर्दाश्त नहीं: डीएम ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भूमि विवाद के मामलों की समीक्षा की, पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपर समाहर्ता, सभी डीसीएलआर और अंचल अधिकारियों समेत राजस्व विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में डीएम ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, सरकारी भूमि की सुरक्षा, भू-अभिलेखों के संधारण व अद्यतीकरण तथा लगान वसूली की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि राजस्व मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। आम लोगों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी और कर्मी संवेदनशीलता के साथ काम करें। उन्होंने अंचल अधिकारियों को सरकारी भूमि की नियमित निगरानी करने और अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। भूमि विवाद के मामलों में संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा होगी। लापरवाही या अनावश्यक विलंब मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 95 भूमिहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज, कलेक्ट्रेट सभागार में DDC ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन…

5 घंटे ago

शिक्षा विभाग के डीपीओ – पीओ का कार्य व संभाग आवंटन जिलास्तर से खत्म

समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…

16 घंटे ago

एक-एक छक्के पर उछला समस्तीपुर, 52 गेंदों में वैभव ने लिख दी क्रिकेट की नई इबारत

समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने…

17 घंटे ago

प्रशस्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर के 287 सरकारी व निजी विद्यालयों को स्पष्टीकरण, यहां देखें लिस्ट…

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…

17 घंटे ago