Samastipur

अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर प्रमिला आधार नर्सिंग स्कूल के छात्रों ने सातनपुर चौक पर किया सड़क जाम, कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी का लगाया आरोप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर के सातनपुर स्थित प्रमिला आधार नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने पर सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सातनपुर चौक के समीप एनएच-122 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नामांकन के समय परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने के नाम पर अतिरिक्त शुल्क भी लिया गया था। इसके बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से छात्रों में नाराजगी है।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर उजियारपुर के बीडीओ संजीव कुमार और थानाध्यक्ष अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें स्कूल ले गए। वहां स्कूल के निदेशक आमोद कुमार से वार्ता कर छात्रों की समस्याएं सुनी गईं। बताया गया कि नामांकन के दौरान छात्रों से परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने के लिए बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस से प्रबंधन की बात कहकर अतिरिक्त शुल्क लिया गया था। वहीं, स्कूल के निदेशक आमोद कुमार ने मूल्यांकन में कुछ गड़बड़ी के संकेत मिलने की बात कही है। अधिकारियों की पहल के बाद छात्रों ने सड़क जाम समाप्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

48 मिनट ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

1 घंटा ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

2 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

11 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

12 घंटे ago