Bihar

बिहार में टोल टैक्स के लिए 50 सड़क औऱ 45 पुलों का सर्वे पूरा, कितना टोल लगेगा

बिहार के स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर टोल टैक्स लेने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इसी माह संबंधित एजेंसी यह रिपोर्ट पथ निर्माण विभाग को सौंप देगी। पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 50 स्टेट हाईवे और राज्य सरकार के अधीन बने 45 पुलों का सर्वे किया गया है। इस दौरान इन सड़कों और पुलों से गुजरने वाले वाहनों को कैमरे के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया। विभाग के पदाधिकारियों के अनुसार, सात दिनों तक गुजरने वाले वाहनों का रिकॉर्ड लिया गया है।

इसके आधार पर प्रतिदिन औसतन गुजरने वाले वाहनों की संख्या का आकलन किया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि किन सड़कों और पुलों पर टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। अधिक वाहनों के आवागमन वाले सड़कों और पुलों को इसके लिए चुना जाएगा। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि सर्वे किए गए 50 स्टेट हाईवे और 45 पुलों में से कितने पर टोल टैक्स वसूला जाएगा।

निजी वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा

राज्य के स्टेट हाईवे और पुलों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं लेने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभाग जल्द ही इस प्रस्ताव पर राज्य कैबिनेट की सहमति लेगा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सात जुलाई, 2026 को ही घोषणा की थी कि राज्य के स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर निजी वाहनों से किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केवल व्यावसायिक वाहनों से ही टैक्स लिया जाएगा।

किस पर कितना टोल लगेगा

राज्य सरकार की टोल नीति में यह स्पष्ट किया गया है कि दो लेन से अधिक तथा चार लेन से कम के स्टेट हाईवे पर तय राशि का 60 प्रतिशत टोल टैक्स लगेगा। वहीं, चार लेन तथा इससे अधिक चौड़ी सड़कों पर तय राशि का सौ प्रतिशत टोल टैक्स लगेगा। इसी प्रकार मध्यवर्ती लेन (5.5 मीटर चौड़ी) सड़क पर 50 प्रतिशत टैक्स लगेगा। पुल पर टोल टैक्स का निर्धारण उसकी लंबाई में दस गुना कर किया जाएगा। अर्थात कोई 50 किमी की सड़क है, उसमें पांच किलोमीटर लंबा पुल और 45 किलोमीटर सड़क का हिस्सा है तो उस पर कुल टोल 45 जोड़ 50 अर्थात 95 किलोमीटर पर तय होगा।

किस गाड़ी को कितना देना पड़ेगा टोल?
  • बस या ट्रक, दो धुरी वाली गाड़ियों पर 4.25 रुपये प्रति किमी
  • भारी निर्माण मशीनरी या अर्थ मूविंग इक्विपमेंट, 6 धुरी वाली गाड़ियों पर 6.65 रुपये प्रति किमी
  • छोटे व्यावसायिक गाड़ियों या मालगाड़ियों पर 2 रुपये प्रति किमी
  • बड़ी गाड़ियां, सात या इससे ज्यादा धुरी वाली गाड़ियों पर 8.10 रुपये प्रति किमी
  • तीन धुरी वाले कॉमर्शियल गाड़ियों पर 4.60 रुपये प्रति किमी

Avinash Roy

Recent Posts

अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर प्रमिला आधार नर्सिंग स्कूल के छात्रों ने सातनपुर चौक पर किया सड़क जाम, कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी का लगाया आरोप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर के सातनपुर स्थित प्रमिला आधार नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम…

2 घंटे ago

विद्यार्थियों को सीएम सम्राट का गिफ्ट: बिहार विद्या साथी ऐप पर 75 हजार टीचर 24 घंटे ऑनलाइन पढ़ाएंगे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में वृद्ध महिला कांवरियां की मौ’त, अब तक नहीं हुई पहचान; 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा शव

समस्तीपुर : सोमवार की अहले सुबह एक वृद्ध अज्ञात महिला कांवरियां को अचेत अवस्था में…

13 घंटे ago

बिहार में पेपरलेस रजिस्ट्री होगी और आसान, डीड राइटरों का सर्विस चार्ज आधा; ई-स्टाम्प के लिए खुलेंगे वॉलेट खाते

राज्य में पेपरलेस निबंधन को सहज बनाने और निबंधन की गति को तेज करने में…

14 घंटे ago

‘कुत्ता भौंके हजार…’ वाली टिप्पणी पड़ी भारी! CM सम्राट ने BPSC अधिकारी को किया निलंबित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान का…

16 घंटे ago

मॉडल स्कूलों की राज्यस्तरीय समीक्षा, समस्तीपुर डीएम ने दिए बेहतर शैक्षणिक माहौल के निर्देश

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री आवास से सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन…

17 घंटे ago