समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से पहुंचीं बिहार ब्रह्माकुमारीज की संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी ने भाई-बहनों को परमात्म-स्नेह की राखी बांधी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानी दीदी ने कहा कि परम रक्षक परमपिता परमात्मा शिव, प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर मनुष्य आत्माओं को मनोविकारों और पाप-कर्मों से बचाने तथा नई सतयुगी दुनिया की स्थापना के लिए ‘पवित्र बनो, राजयोगी बनो’ के संकल्प की राखी बांधते हैं।
उन्होंने कहा कि पवित्रता ही सुख और शांति की जननी है। पवित्रता की धारणा से जीवन लौकिक से अलौकिक बनता है तथा आत्मिक भाव और शुभकामनाएं जागृत होती हैं। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और समरसता आती है। कृष्ण भाई ने रानी दीदी का स्वागत किया और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाई-बहनों का भी अभिनंदन किया। इस अवसर पर संस्थान के मेडिकल विंग की ओर से चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत नशामुक्ति का संकल्प लेने वाले वॉरियर्स को रानी दीदी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
तरुण भाई ने बताया कि नशामुक्ति अभियान में समस्तीपुर जिला पूरे भारत में 25वें स्थान पर चल रहा है। जिले में अब तक करीब 3.5 लाख लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। अभियान में योगदान देने वाले पटोरी की रंजना बहन, दलसिंहसराय की सोनिका बहन व सीमा बहन, पूसा की पूजा बहन, मोहिउद्दीननगर की आशा बहन, समस्तीपुर की शक्ति बहन व खुशबू बहन सहित ओम प्रकाश भाई, राजकुमार भाई, वरुण भाई, ताजपुर के सूरज भाई, श्याम भाई व लाल बहादुर भाई, मोरवा के सुनील भाई, वारिसनगर के अशोक भाई, खानपुर के संजीव भाई, कल्याणपुर की सरिता बहन, सरायरंजन के सुशील भाई और विभूतिपुर के कन्हैया भाई समेत कई भाई-बहनों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान रानी दीदी ने सभी को परमात्म-स्नेह की राखी बांधी। सविता बहन ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया और मुख मीठा कराया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…