Samastipur

ODF स्थायित्व व स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विभागीय समन्वय पर जोर

डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान

समस्तीपुर : जिले में खुले में शौच मुक्त (ODF) स्थिति को स्थायी बनाए रखने और स्वच्छता अभियान को और मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को ऋतिका इंटरनेशनल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, यूनिसेफ एवं WADS फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं मुख्य कारक (की-स्टेकहोल्डर्स) कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, यूनिसेफ के वॉश स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभाकर सिन्हा तथा WADS फाउंडेशन के निदेशक शशि भूषण पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के सभी बीडीओ, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, पीएचईडी के अधिकारी, प्रखंड समन्वयक सहित विभिन्न विभागों के करीब 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में ODF स्थायित्व, ODF प्लस, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम), व्यवहार परिवर्तन संचार तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति, वीडियो, तकनीकी सत्र और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता से जुड़ी नई तकनीकों और प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ ODF की उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने और प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, उप विकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य, नियमित अनुश्रवण और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

यूनिसेफ के वॉश स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने ODF स्थायित्व, व्यवहार परिवर्तन, तकनीकी गुणवत्ता और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता विभागों और समुदाय के साझा प्रयासों से ही संभव है। WADS फाउंडेशन के निदेशक शशि भूषण पांडेय ने बताया कि संस्था यूनिसेफ के सहयोग से बिहार में सुरक्षित शौचालय निर्माण और ODF स्थायित्व को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने की अपील की। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक हसनैन अनवर ने जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को स्वच्छता और ODF स्थायित्व को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उपयोगी एवं महत्वपूर्ण पहल बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

27 मिनट ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

42 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

18 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

18 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

19 घंटे ago