Samastipur

सफाई जमादार समेत अन्य कर्मियों पर FIR; काम में बाधा, आउटसोर्सिंग कर्मियों से मारपीट और निगम कार्यालय का काम प्रभावित करने का आरोप

समस्तीपुर : नगर निगम के नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान के आवेदन पर नगर थाना में प्रभारी सफाई जमादार राजकुमार राम समेत अन्य हड़ताली सफाईकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 29 जुलाई से राजकुमार राम के नेतृत्व में नियमित एवं संविदा सफाईकर्मियों ने शहर की सफाई और कचरा उठाव का कार्य पूरी तरह ठप कर रखा है। इसके कारण विभिन्न वार्डों, मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर कचरे का ढेर लग गया है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है तथा महामारी फैलने की आशंका भी जताई गई है।

नगर प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से लगाए गए कर्मियों को भी हड़ताली सफाईकर्मियों द्वारा काम नहीं करने दिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट, धमकी और कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत भी आवेदन में की गई है। एफआईआर के अनुसार, हड़ताली कर्मी 29 जुलाई से प्रतिदिन सुबह करीब 10 बजे नगर निगम के मुख्य गेट पर ताला लगा देते हैं, जिससे निगम का नियमित प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर प्रबंधक ने संबंधित सफाईकर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी एवं अनुशासनिक कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

4 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

7 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

8 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

9 घंटे ago