Samastipur

समस्तीपुर : गीदड़ काटने से 6 साल के मासूम की 13 दिन बाद मौ’त, घर के पास खेलने के दौरान गीदड़ ने कर दिया था हमला

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने से जख्मी मासूम की मौत इलाज के दौरान हो गयी। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को गीदड़ ने उक्त मासूम को काट कर जख्मी कर दिया था। मासूम की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक रन्ना गांव निवासी रंजीत कुमार का पुत्र रौनक कुमार (6 वर्ष) था। परिवार वालों ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह रौनक अपने छोटे भाई रिषभ कुमार के साथ घर के बाहर खेल रहा था।

घर के समीप झाड़ी और जंगलनुमा जगह था, जहां एक गीदड़ ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। गीदड़ ने रौनक को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सदर अस्पताल समस्तीपुर में चिकित्सकीय देखरेख में उसका उपचार कराया गया। इलाज के बाद स्थिति में कुछ सुधार होने पर उसे घर लाया गया लेकिन बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।

रौनक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां रानी कुमारी बेटे के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि रन्ना गांव में गीदड़ के काटने से घायल हुए बालक की मौत की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

1 घंटा ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

4 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

19 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

20 घंटे ago